31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कान, गाल और होठों पर हो तिल तो लड़कियों की बल्ले-बल्ले, जानिए किस अंग में हो Moles तब मिलेगा मनचाहा दूल्हा

शरीर के विभिन्न हिस्सों में तिल होना शुभ और अशुभ की ओर इशारा करता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक लड़कियों के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिल होना उनके भाग्य और वैवाहिक जीवन से जुड़ा होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 6 Jan 2023, 6:41 PM IST

कान, गाल और होठों पर हो तिल तो लड़कियों की बल्ले-बल्ले, जानिए किस अंग में हो Moles तब मिलेगा मनचाहा दूल्हा

कान, गाल और होठों पर हो तिल तो लड़कियों की बल्ले-बल्ले, जानिए किस अंग में हो Moles तब मिलेगा मनचाहा दूल्हा

ज्योतिषाचार्य का मानना है कि शरीर पर तिल होने के शुभ और अशुभ परिणाम तो स्त्री और पुरुष दोनों में होते हैं। उनके मुताबिक स्त्रियों के शरीर में तिल का प्रभाव अधिक पड़ता है। ज्योतिषाचार्य कैलाश द्विवेदी के मुताबिक लड़कियों के पीठ पर तिल पति के लिए शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियां पति के भाग्य को और मजबूत बनाती हैं।


यह भी पढ़ें : किसी की उम्र बढ़ गई तो नहीं मिल रहा दूल्हा, कोई बनाना चाहता करियर, मां बनने के लिए अपना रहीं यह तरीका


जिन लड़कियों के माथे पर दाहिने तरफ तिल होता है यह अच्छी किस्मत की ओर इशारा करता है। ऐसी लड़कियों की शादी में परेशानी नहीं आती और उन्हें मनचाहा वर मिलने के साथ ही संपन्नता भी मिलती है। लड़कियों के नाभी के नीचे तिल होना बेहद शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही उनकी किस्मत भी तेज होती है।


यह भी पढ़ें : इन दो ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना का अधिक खतरा, खून से जुड़ा है संक्रमण का रिस्क

लड़कियों के भौंह के बीच तिल होना बेहद शुभ होता है। इसका असर पति की किस्मत पर पड़ता है। पति के लिए ऐसी लड़कियां लकी साबित होती हैं और साथ ही उन्हें धन की कमी नहीं होती। लड़कियों के जांघ पर तिल होना अच्छा संकेत है। ऐसी लड़कियों के जीवन में खुशी हमेशा रहती है और वे एक हंसता-खेलता जीवन व्यतीत करती हैं। लड़कियों के कान पर तिल होना शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियों के भाग्य में संपत्ति का योग होता है और साथ ही ये बेहद लकी भी होती हैं। जिन लड़कियों के गाल पर तिल होता है वे भी अपनी ससुराल के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश