
शराब की पेटियों की जांच करती आबकारी टीम
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रटौल के पास मुफ्त की शराब पाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। आसपास के गांव के लोग सुबह अपने सभी जरूरी काम छोड़कर शराब पाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर आबकारी विभाग के कर्मचारी और स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तक तक कुछ पेटियां और शराब की बोतले ग्रामीण अपने साथ ले गए।
ये था मामला
ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से शराब से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। गाजियाबाद का रहने वाला चालक सुभाष चंद सुबह मोहन मीकिन्स कंपनी से शराब की 300 पेटी लादकर बागपत जा रहा था। जैसे ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पहुंचा तो कैंटर का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर कैंटर ईपीई पर पलट गया। इसके बाद शराब की पेटियां सड़क भी बिखर गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सड़क पर शराब की पेटियां फैली देखी तो अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी गांव में जाकर दी तो अन्य ग्रामीण भी मुफ्त की शराब पाने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने साथ कुछ शराब की बोतले ले गए।
कुछ देर बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायल चालक का उपचार कराया और शराब से लदा कैंटर कब्जे में ले लिया। आबकारी इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि कई पेटी शराब टूटने से खराब हो गई। वहीं उन्होंंने ग्रामीणों द्वारा शराब ले जाने की बात से भी इंकार किया है।
Updated on:
6 Jan 2023, 6:55 PM IST
Published on:
6 Jan 2023, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.