मेरठ. जानी इलाके में एक व्यापारी के घर शगुन का ऐसा लिफाफा पहुंचा कि उसके होश उड़ गए। दरअसल, इस लिफाफे में एक युवक ने गांव के ही एक व्यापारी से रंगदारी मांगने पत्र भेजा था। जैसे ही व्यापारी ने शगुन का लिफाफा खोला तो उसमें से एक पत्र निकला, जिसमें कुख्यात मुकीम काला के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। यह देख व्यापारी के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद डरा सहमा व्यापारी तुरंत पूरे मामले की शिकायत करने जानी थाने पहुंचा और तहरीर दी। वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक की तलाश जारी है।