मेरठ

BIG Breaking: अटल सरकार में मंत्री रहे सोमपाल शास्त्री के बेटे ने थामा आप का दामन

सोमपाल शास्त्री का पश्चिम उत्तर प्रदेश में रहा है बड़ा कद, रालोद मुखिया अजीत सिंह को दे चुके हैं मात

2 min read
Oct 01, 2018
BIG Breaking: अटल सरकार में मंत्री रहे सोमपाल शास्त्री के बेटे ने थामा आप का दामन

बागपत. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और अटल सरकार में मंत्री रहे पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे संदीप शास्त्री ने सोमवार को भाजपा को बड़ा झटका देते हुए आप का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि संदीप शास्त्री अपने पिता के राजनीतिक विरोधी रहे हैं। उनके परिवार में मतभेद भी जग जाहिर है। लेकिन 2019 के चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा को अपने इस बड़े नेता के बेटे के आप में चले जाने से बड़ा नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व कंद्री मंत्री के बेटे ने आप का दामन थाम लिया है। पार्टी छोड़ने के पीछे उन्होंने कई ऐसे कारण बताए हैं, जिससे पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक ओर भाजपा 2019 के चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं, दूसरी ओर इस तरह भाजपा का साथ छोड़कर आप का दामन थामना भाजपा के चुनावी सफर पर असर डाल सकता है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि संदीप शास्त्री के पिता सोमपाल शास्त्री अब भी भाजपा में राष्ट्रीय कार्याकारिणी के सदस्य हैं। गौरतलब है कि वे अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बागपत में उन्होंने चौधरी अजीत सिंह को टक्कर देकर रालोद के गढ में भाजपा को विजय दिलाई थी। 1998 से 99 13 महीने के शासन काल में उन्होंने भले ही बागपत की जनता का दिल जीता हो, लेकिन सरकार गिर जाने के बाद यहां पर अजित सिंह ने फिर से कब्जा जमा लिया था।

ये भी पढ़ें

भाजपा चुनाव समितियों में शामिल तो टिकट भूल जाओ…

बताया जाता है कि वे काफी समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वहीं, सोमपाल शास्त्री के बेटे संदीप शास्त्री भले ही अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हो, लेकिन यह भी जगजाहिर है कि संदीप और उसके पिता के बीच पहले से ही गहरा मतभेद रहा है। चुनाव के दौरान पिता-पुत्र दोनों एक दूसरे के खिलाफ खुलकर आग उगल चुके हैं। संदीप के आप में जाने पर मोदी विचार मंच के अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि संदीप और सोमपाल एक दूसरे के विरोधी हैं। संदीप के जाने से कोई भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उनके पिता हमेशा भाजपा के साथ थे। हालांकि, संदीप के आप में जाने की खबर से राजनीतिक हलके में अटकलों का बाजार गरम है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच करने के लिए हजारों किसानों का जत्था पहुंचा गाजियाबाद, भाजपा में मचा हड़कंप

बागपत के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे संदीप शास्त्री के अलावा मुजफ्फरनगर भाजपा महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष पूछना, भाजपा सांसद संजीव बालियान के करीबी साथी रहे विपिन बालियान के भी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने की खबर सोशल मीडिया पर हैं। हालांकि, अभी तक बागपत के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे संदीप शास्त्री के अलावा किसी और के आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने की खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इन सभी को सोमवार को लखनऊ में आम आदमी पार्टी जॉइन कराई गई है।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रगान अपमान के मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Published on:
01 Oct 2018 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर