28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार और हत्या के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस तो कर दिया ये ऐलान, मच गई खलबली

पुलिस अधीक्षक ने अब हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:09 PM IST

बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। फजीहत से बचने के लिए अब पुलिस ने आरोपी का नाम बताने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है पता बताने वाले का नाम भी गुप्त रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें-इस हिन्दूवादी नेता को प्रेमी युगल के बीच दखल देना पड़ा भारी, युवती ने पटक-पटककर पीटा

गौरतलब है कि खेकड़ा कस्बे में बुधवार को एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया। जिसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को सड़क किनारे फैंक दिया गया था। मामले को लेकर कस्बे के लोगों में भारी आक्रोश है। लोग द्वारा पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफतार करने की मांग की जा रही है। वहीं खेकड़ा पुलिस के भी मामले को लेकर हाथ पैर फूले हुए हैं। दरअसल घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। दो दिन से पुलिस नगर में लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उसके हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं। जिससे हत्यारे को पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें-कैराना से चार लोगों के अचानक लापता होने से पुलिस में मचा हड़कंप

यह भी देखें-रेप के बाद बच्ची की हत्या को लेकर स्कूली बच्चों ने रैली

पुलिस अधीक्षक ने अब हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है। एसपी बागपत शैलेष कुमार पांडे ने बताया कि बच्ची के हत्यारों को पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जो भी आरोपी को जानता हो वह चुपके से पुलिस अधिकारियों को नाम बता दे। उसका नाम गुप्त रखा जायेगा साथ ही उसे इनाम भी दिया जायेगा। पुलिस द्वारा मामले में हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा करने के बाद से खेकड़ा कस्बे में हलचल मच गयी है। वहीं शनिवार को भी देर शाम कस्बे के लोगों ने नगर में कैडिल मार्च निकाला और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग