3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिलाडिय़ों का भरोसा: टोक्यो ओलंपिक में मेरठ के खेल उपकरण दिलाएंगे सोना

Tokyo Olympics पूरे देश से तीन कंपनियों का चयन। शॉटपुट, हैमर और डिस्कस की होगी सप्लाई

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Jul 05, 2021

meerut.jpg

Tokyo Olympics

केपी त्रिपाठी, पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ में बने खेल उपकरण इस बार टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) में खिलाडिय़ों को सोना दिलाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों ( international standards ) पर खरी उतरने के बाद देशभर में मेरठ की तीन कंपनियों को ओलंपिक गेम्स के लिए खेल उपकरणों की सप्लाई के लिए चुना गया है। यह कंपनियां शॉटपुट, डिस्कस और हैमर की सप्लाई जापान को करेंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में 75 जिला पंचायत अध्यक्षों में एक भी मुसलमान नहीं

मेरठ में बने खेल उपकरणों पर दुनियाभर के एथलीट्स को नाज है। इसी भरोसे की वजह से इस बार ओलंपिक गेम्स के लिए खेल आयोजन समिति ने मेरठ की तीन खेल कंपनियों से खेल उपकरणों की मांग की है। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग के लिए 7.26 किलो के शॉटपुट, दो किलो के डिस्कस, 7.26 किलो के हैमर अलग-अलग रंग में मांगे गए हैं। इसी तरह से महिला वर्ग की स्पर्धा के लिए चार किलो के शॉटपुट, एक किलो का डिस्कस और चार किलो के हैमर की डिमांड की गयी है।

यह भी पढ़ें: UP B.Ed. Entrance Exam 2021: बदल सकती है बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख, लखनऊ विश्वविद्यालय ने तैयारी के लिए मांगा और समय

इन अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों का भरोसा भारत पर
भारतीय एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला के अनुसार पुरुष पैरालंपिक डिस्कस वल्र्ड चैंपियन चेक रिपब्लिक के पेट्रोस जेरोस्वाल, वर्तमान डिस्कस वल्र्ड चैंपियन स्वीडन के डेनियल स्टाल, नार्वे के डिस्कस खिलाड़ी ओला स्टन इसेन, जमाइका के चैड राइट, समोआ के एलेक्स रोज और महिला खिलाडिय़ों में क्यूबा की वल्र्ड चैंपियन येमी परेज तलेज, इटली की डेजी ओसाकू, क्यूबा की डानिया कबलारो, फ्रांस की मेलिना रोबर्ट मिचन और वहीं के हैमर थ्रोअर क्विंटन बाइगट आदि मेरठ के खेल उपकरणों से ही खेल अभ्यास करते हैं।

इन कंपनियों का चयन
टोक्यो ओलंपिक के लिए भल्ला इंटरनेशनल, नेल्को और आनंद से एथलेटिक्स उपकरण मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: रिकार्ड: एक दिन में रोपे गए 25 करोड़ पौधे यूपी में पांच साल में 100 करोड़ वृक्षारोपण

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: विदेशों से आने वाले पैसों के लिए पे पल का होता था प्रयोग, पैसे आते ही कई बैंक खाते हो जाते थे बंद

Story Loader