25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोकशी के मामले में एसएसपी ने सीआे आैर थाना प्रभारी के खिलाफ की एेसी कार्रवार्इ, पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

गंभीर घटनाआें को छिपा रहे थे कप्तान से, वीडियो वायरल होने के बाद की कार्रवार्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 2:31 PM IST

meerut

गोकशी के मामले पर एसएसपी ने सीआे आैर थाना प्रभारी के खिलाफ की एेसी कार्रवार्इ, पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप

मेरठ। गोकशी के आरोपी के घर दबिश के दौरान उसके परिजनों से अभद्रता के आरेाप में घिरे दौराला थाना प्रभारी को कप्तान का कोप भाजन बनना पड़ा। कप्तान ने एक्शन लिया और थाना प्रभारी को हटा दिया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: मेरठ में कमल संदेश यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताआें ने लगाए ये नारे

ये था मामला

दौराला थाना प्रभारी रविंद्र पंत ने शुक्रवार की देर रात गोकशी के आरोपी के घर डायल 100 की गाड़ियों के साथ छापा मारा था, जबकि डायल 100 को हाइवे पर ड्यूटी के लिए लगाया गया था। डायल 100 की गाड़ियों को छापेमारी में प्रयोग करने और इसके बाद गोकशी के आरोपी घर पहुंचकर महिलाओं से बदसलूकी की शिकायत मिलने पर कप्तान क्रोधित हो गए और उन्होंने दौराला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। दौराला थाना प्रभारी ने शुक्रवार की देर रात तीन बजे डायल 100 की दो गाड़ियों को साथ लेकर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दौराला में ही गोकशी के आरोपी के घर पर दबिश दी। गोकशी का आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन थाना प्रभारी और उनके साथ गई पुलिस टीम ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और आरोपी के दरवाजे पर लात मारी। डायल 100 की दोनों गाड़ियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अखिलेश कुमार ने जांच बैठा दी। गौरतलब है कि इसकी शिकायत भी कप्तान से की गई थी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: शामली में भाजपा की कमल संदेश यात्रा में इसलिए हो गया हंगामा

सीआे आैर एसएचआे ने छुपाया

कप्तान ने जब थाना प्रभारी से इस बावत जानकारी ली तो थाना प्रभारी ने मामले को कप्तान से छुपाया और मनगढ़ंत कहानी बनाई। इस पर कप्तान नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन भेज दिया। वहीं दौराला सर्किल अधिकारी यानी सीओ को भी कप्तान ने हटा दिया है। सीओ दौराला को कप्तान ने लूट की घटना की जानकारी न देने पर हटाया। सीओ दौराला पंकज सिंह को कप्तान ने कारण बताओ नोटिस भी दिया है। बताते चलें कि तीन दिन पहले थाना दौराला क्षेत्र में ही पतांजलि जा रहा गेंहू से भरा ट्रक लूट लिया गया था जिसकी जानकारी कप्तान को नहीं दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग