
फर्रुखाबाद. जिले में बाइक सवार बदमाशों से जनता परेशान हो रही थी उसी के चलते एसपी सन्तोष मिश्रा ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे। उसी के चलते इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार यादव नबावगंज में दो बाइक सवार लुरेरों को पकड़ा गया। एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि नबाबगंज पुलिस द्वारा दो लोगों को गाड़ी के साथ पकड़ा गया। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके पास से दो 12 बोर तमंचा, 5 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आकाश पुत्र रविन्द्र कुमार जाटव, सोनू पुत्र प्रेमनारायन जाटव निवासी भीमसेन मार्केट भोलेपुर कोतवाली फतेहगढ़ है।