28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, एक बच्चे को लगी गोली, आधा दर्जन से अधिक घायल

Highlights- मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी की घटना- गोली लगने से 12 वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक- मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Oct 05, 2019

meerut.jpg

मेरठ. जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। इस विवाद में एक 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- माता-पिता बेटी को ससुराल से ले गए और दामाद को बुला लिया घर, फिर किया ये खौफनाक काम

जानकारी के अनुसार, मामला खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी का है। जहां शनिवार को पुराने जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। वहीं एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गयी, जिसमें एक 12 वर्षीय किशोर को गोली लग गयी। गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसको तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। दो पक्षों में मारपीट से गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने खूनी संघर्ष सूचना थाना पुलिस और डायल 100 को दे दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी थी। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो हुए हैं। घायलों का इलाज कहां चल रहा है। पुलिस इसका पता लगा रही है। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामला पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। एक बच्चे के गोली लगने की सूचना है। उसका भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इस 'बंदर' पर घोषित था 40 हजार का इनाम, पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर दबोचा