6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले ने साथियों के साथ छात्रा को मकान में खींचने का किया प्रयास, उसके शोर मचाने पर ये हुआ

खास बातें सहेलियों के साथ ट्यूशन जा रही थी छा़त्रा हाथ पकड़ने पर छात्रा ने किया विरोध लोगों ने एक को पकड़ा, दो हो गए फरार  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में सहेलियों के साथ ट्यूशन जा रही छात्रा के साथ मनचले और उसके साथियों ने बद्तमीजी की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचले और उसके साथियों ने उसे एक मकान के अंदर खींचने का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। इकट्ठी हुई भीड़ ने इनमें से मनचले को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। लोगों ने मनचला पुलिस को सौंप दिया है। थाने में दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः दिव्यांग छात्रा ने जब मंत्री के सामने खोला कालेज का राज, तो वह भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

शास्त्रीनगर के सेक्टर 11 की छात्रा छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। रविवार की सुबह छात्रा सहेलियों के साथ ट्यूशन जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मनचले ने पहले उसका रास्ता रोका और फिर हाथ पकड़ लिया। छात्रा के विरोध करने पर मनचले ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छात्रा को एक मकान में खींचने का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर मोहल्ले के लोगों ने मनचले को पकड़कर उसे धुन दिया और पुलिस बुला ली। उसके दोनों साथी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस मनचले को थाने ले आयी। यहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। बाद में छात्रा पक्ष की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः मुफ्त में बिजली कनेक्शन लेना है तो करिए आवेदन, इतने दिनों के लिए मिल रही छूट