26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में छात्रों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मच गया हंगामा, फिर हुआ ये काम, देखें वीडियाे

स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर परिसर में ही फूंक दिया पुतला      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Mar 2019, 2:13 PM IST

meerut

स्कूल में छात्रों ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे तो मच गया हंगामा, फिर हुआ ये काम, देखें वीडियाे

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव फैल गया और बड़ा बवाल होने से बच गया। मामला थाना मेडिकल क्षेत्र का है। जहां पर काली नदी के निकट स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसको दबाने का प्रयास किया, लेकिन इसका पता जब भाजपा कार्यकर्ताओं को लगा तो गुरुवार की दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम युवक लाउडस्पीकर आैर पेट्रोल लेकर चढ़ गया टंकी पर, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पाकिस्तान का कर दो एेसा हाल कि..., देखें वीडियो

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बुधवार को स्कूल में संप्रदाय विशेष के तीन छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और स्कूल प्रशासन उनका बचाव कर रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। घंटों हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने तीनों छात्रों को निष्कासित कर दिया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष शंभू पहलवान के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता नोबल पब्लिक स्कूल में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बुधवार की दोपहर संप्रदाय विशेष के तीन छात्रों ने स्कूल में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं स्कूल प्रबंधन ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी देखेंः VIDEO: चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में आए नए कप्तान

जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये और स्कूल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रशासन का पुतला भी स्कूल परिसर में ही फूंका। भाजपा कार्यकर्ताताओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने तक स्कूल में धरना देने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद मामला बिगड़ता देख स्कूल प्रबंधन ने तीनों आरोपी छात्रों को रस्टिकेट कर दिया है। इसी के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया है। वहीं मामले की जानकारी जब एसएसपी नितिन तिवारी को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को इसकी जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग