मोदी पुरम कृषि मौसम केंद्र ( weather station ) में दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान ( minimum temperature ) 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी तेज गर्मी जैसी स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। इसके चलते भी लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास होगा जबकि, शनिवार के दिन हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बीच-बीच में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन सात जुलाई तक के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।