23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में ‘पिज्जा आन डोर’ की तर्ज पर आन डिमांड गोमांस की सप्लाई

पुलिस ने सप्लायर समेत दो पकड़ा, दो हुए फरार
2 min read
Google source verification
meerut

यूपी के इस शहर में 'पिज्जा आन डोर' की तर्ज पर आन डिमांड गोमांस की सप्लाई

मेरठ। मेरठ में अब आन डिमांड भी गोमांस सप्लाई किया जाता है। मांस की कीमत भी अलग-अलग दरों में तय है। यदि ताजा मांस चाहिए तो एक घंटे पहले बताना होगा। जिससे गोमांस के सप्लायर एक घंटे बाद ताजा मांस की डिलीवरी घर पर कर देंगे। जिसके दाम अलग से देने होंगे।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तीन युवकों की मौत से मच गया हड़कंप, जमकर हुआ हंगामा

पुलिस के गोवंश पकड़ने के बाद हुआ खुलासा

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र की तारापुरी कॉलोनी के एक घर में छापा मारकर गोवंश मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी भी पकड़े हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले मकान मालिक फरार हो गया। उसे पुलिस तलाश रही है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह गोवंश मांस को डिब्बा बंद पैक में आन डिमांड डिलीवरी घर पर देने का काम करते हैं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि घर पर डिलीवरी देने से गोवंश मांस से मुनाफा अधिक होता है। जिस घर में यह काम हो रहा था उसमें मकान मालिक का हाथ है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उसी के पास डिलीवरी के आर्डर के लिए फोन आता था।

यह भी पढ़ेंः गोवंश को पकड़ने का तस्कारों का यह तरीका जानकर हैरान हो जाएंगे आप

दो पकड़े गए आैर दो फरार हुए

मकान मालिक की तलाश में लिसाड़ी गेट पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने बताया तारापुरी निवासी वसीम और अनस काफी समय से गोवंश मांस के धंधे में लिप्त थे। हमें सूचना मिली थी कि उनके घर पर टाटा मैक्स गाड़ी में गोवंश मांस भरकर आया है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। वसीम और अनस तो फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने वहा से शाहआलम और एक अन्य युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने टाटा मैक्स गाड़ी का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आई। पकड़े गए आरोपी शाहआलम ने पुलिस को बताया कि वह देहात क्षेत्र में गोकशी करवाते हैं और वहां से गोवंश का मांस मंगाते हैं और शहर में सप्लाई करते हैं। जो मांस बच जाता है उसे हापुड़ रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री में सप्लाई कर देते हैं। इंस्पेक्टर असलम का कहना है कि आरोपित पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं। मांस को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरिफ ने बताया कि वह राधना गाव के जंगल में गाय को काटते भी हैं।

यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ के दौरान गोतस्कारों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, महकमे में मच गया हड़कंप

कोडवर्ड से होती है मोबाइल पर बात

घर पर गो मांस सप्लाई करने वाले कोडवर्ड में बात करते थे। गोमांस के लिए कोडवर्ड कैडबरी चाकलेट और गोवंश के लिए फाइव स्टार चाकलेट जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग