
लाइब्रेरी का निरीक्षण करने पहुंची रितु माहेश्वरी
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath ) पश्चिम उत्तर प्रदेश में बनी अपनी तरह की हाईटैक लाइब्रेरी का उद्धाटन करने मेरठ आ रहे हैं। ये लाइब्रेरी मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में बनाई गई है। यह लाइब्रेरी मेरठ ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी अपनी तरह की एक नई आत्याधुनिक लाइब्रेरी है। विश्वविद्यालय प्रांगण में 57400 वर्ग फुट में बनी इस लाइब्रेरी की लागत 23.75 करोड रुपये आई है। यह एक क्रेंद्रीय लाइब्रेरी है।
जिलाधिकारी के बालाजी के मुताबिक यह नई केन्द्रीय लाइब्रेरी पूर्णतया वातानुकुलित है जिसमें 15 सैक्शन बनाए गए हैं। लाइब्रेरी में ऑटोमैटिक फायर अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे लगे है व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग भी बनायी गयी है। उन्होने बताया कि यूजीसी के नियमों के अनुरूप केन्द्रीय लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इसमें ई-लाइब्रेरी भी है तथा यहां ग्रुप डिस्कशन व सेमिनार आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाइब्रेरी में सब कुछ आनलाइन होगा। सभी किताबें और लाइब्रेरी से संबंधित सभी डेटा ऑनलाइन और डिजिटेल होगा। कौन सी किताब कहां पर है और वह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी या नहीं इसके बारे में भी एक क्लिक पर पता चल सकेगा।
कमिश्नर ने लिया मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ रितु माहेश्वरी ने किया। उन्होंने वहां जनसभा स्थल, केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया व प्रशासनिक तैयारियों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा- निर्देश अधिकारियों को दिये।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में सात वर्ष की मासूम के साथ गैंग रेप
आयुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 दिसम्बर 2020 को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे व केन्द्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
Updated on:
12 Dec 2020 08:51 pm
Published on:
12 Dec 2020 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
