5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: राहत भरी खबर! चीन के वुहान शहर से लौटे युवक समेत तीन संदिग्धों के सैंपल निगेटिव

Highlights- कोरोना के संदिग्धों के सैंपल निगेटिव आने से मेरठवासियों ने ली राहत की सांस- स्वाइन फ्लू के दो पाजिटिव और मिले, पीड़ितों की संख्या पहुंची 88- सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2020, 12:27 PM IST

coronavirus_1.jpg

coronavirus symptoms and precautions in hindi

मेरठ. मेरठवासियाें के लिए राहत की खबर है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण पाए जाने वाले भाई-बहन समेत तीन संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि जिन तीन लोगों के सैंपल भेज गए थे, उनमें से एक युवक चीन के वुहान (Wuhan) शहर से करीब एक माह पहले लौटा था। वहीं उसकी बहन समेत एक अन्य युवती में कोरोना जैसे लक्षण मिले थे। हालांकि अब तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा सावधानी बरते तो कोरोना से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के बाद यूपी के इस जिले में भी कई स्कूलों ने घोषित की छुट्टियां

वहीं मेडिकल काॅलेज की माइक्रोबायोलोजी विभाग में गत शुक्रवार को 17 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें दो को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। माइक्रोबायोलोजिस्ट डाॅ. अमित गर्ग ने बताया कि गत दिनों के मुकाबले अब नए मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है, लेकिन बारिश से संक्रमण फिर बढ़ सकता है। सीएमओ ने बताया कि दो नए मरीजों के साथ स्वाइन फ्लू पीड़ितों की की संख्या 88 तक पहुंच गई है।

बता दें कि स्वाइन फ्लू व कोरोना को लेकर लोगों के बीच संशय भी साफ नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में आरएएफ के जवान भी मास्क लगाकर घूमते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस सेल की रिपोर्ट बताती है कि अब तक जिले के आठ मरीजों की मौत हुई है। मरीजों की कुल संख्या और मौतों के मामले में ये सबसे बड़ी संख्या है। उधर, पीएसी के भर्ती 24 में से 21 जवानों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ तीन जवानों का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है।

डब्ल्यूएचओ की टीम के साथ जिला सर्विलांस टीम के डाॅ. विश्वास चौधरी ने भी निरीक्षण किया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वार्ड में बेडों की स्थिति, स्टाफ की उपलब्धता, कमरे में सफाई, अन्य मरीजों से दूरी एवं दवाओं, किट और अन्य संसाधनों की उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट बनाई। उन्होंने बताया कि पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए तैयार है। अभी तक कोरोना का एक भी मरीज पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Reality Check: शराब पीने से खत्‍म होता है Coronavirus, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश