15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविवार दिन की शुरुआत बर्फीली हवा के साथ कोहरे से मिली राहत, दिन में रहेगा ऐसा मौसम का हाल

आज रविवार 8 जनवरी को कोहरे से यूपी में राहत है। पश्चिम यूपी के जिलों में आज कोहरा कम है। बर्फीली हवाओं से गलन से लोग परेशान हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 08, 2023

रविवार के दिन की शुरूआत बर्फीली हवा के साथ कोहरे से मिली राहत, दिन में रहेगा ऐसा मौसम का हाल

कोहरे से मिली निजात तो साफ हुआ मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा कामकाज के लिए घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। आज रविवार 8 जनवरी को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत है।

यह भी पढ़ें : फौजी आसिफ ने सोनू बनकर महिला से की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म

पश्चिम यूपी के जिलों में आज कोहरा कम है लेकिन बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। यूपी में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई है। कोहरे के कारण शनिवार को आगरा में विजिबिलिटी 0 तक पहुंच गई थी। ठंड और शीतलहर की वजह से लोग घरों में कैद हो गए थे। शनिवार को घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें : घर में हुई चोरी, योगी के दरबार में लगाई गुहार, अफसर के एक फोन पर आरोपी गिरफ्तार

जिसके कारण यूपी से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही थी। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी महसूस हुई। पश्चिम यूपी में इस सप्ताह घना कोहरा देखने को मिला। लेकिन आज रविवार को कोहरे से कुछ राहत है। दो दिन पहले यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहपुर रहा था। जिसका तापमान 3.2 डिग्री रहा था।

यह भी पढ़ें : 50 हजारी बसपा नेता याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कुरैशी दिल्ली से गिरफ्तार

शनिवार को यूपी के जिलों में तापमान औसत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। वातावरण में नमी के कारण हवा में गलन बढ़ेगी। पश्चिम यूपी के जिलों में आज रविवार को सुबह की शुरूआत बर्फीली हवाओं के साथ हुई। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम तो साफ है लेकिन बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।