23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे से लिपटे Highway और Express way, आज ऐसा है UP के मौसम का मिजाज

आज 2 जनवरी 2023 को भी यूपी के शहर कोहरे से लिपटे हुए हैं। ठंड से आज दिन में राहत नहीं मिलनी है। मेरठ, मुजफ्फरनगर से लेकर वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में कोहरा छाया हुआ है।

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 02, 2023

कोहरे से लिपटे Highway और Express way का देखिए हाल, आज ऐसा है मौसम का मिजाज

लखनऊ-प्रयागराज हाइवे कोहरे की जद में

नए साल 2023 का स्वागत कोहरे ने किया। पूरे दिन यूपी के हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। 1 जनवरी को दिन में छाया कोहरा रात में और अधिक बढ़ गया।

वाराणसी से लेकर लखनऊ तक बढ़ा अधिकतम तापमान
पूर्वी जिलों की बात करें तो वाराणसी से लेकर लखनऊ तक अधिकतम तापमान काफी बढ़ रहा है। आज वाराणसी को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।


यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी की सेवा बंद करने के बाद अब रोडवेज ने शाकम्भरी देवी रूट से भी बस हटाई, जानिए वजह

गोरखपुर में अधिक तम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कई जिलों में शीतलहर चल रही है। इसी के असर है कि कोहरा छाने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है।


यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को नया साल विश करने आधी रात को पहुंचा, पिता ने पकड़कर वहीं करा दी शादी

आधी रात के बाद छाया घना कोहरा
मेरठ में रविवार की आधी रात के बाद से घना कोहरा छाने लगा। इसके चलते दिल्ली—हरिद्वार हाइवे पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लोग वाहनों की लाइटों के सहारे आगे बढ़ते रहे।


यह भी पढ़ें : थानाध्यक्ष ने गैंग रिपोर्ट बनाने में शातिर के अपराध को छुपाया, डीसीपी साउथ में बैठा दी जांच

ग्रामीण इलाकों में अधिक कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार इस समय शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से नम हवाओं के कारण रविवार से मौसम का मिजाज बदला है। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से कोहरा काफी घना हो गया है। कोहरा इतना अधिक है कि सड़कों पर सुबह 11 बजे तक भी हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी रही।


यह भी पढ़ें : वीडियो: यूपी विधानसभा के गेट नंबर-3 पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया काबू


यह भी पढ़ें : आगरा के इंजीनियर की समुद्र में डूबकर मौत, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गया था पुडुचेरी

न्यूनतम तापमान में कमी अधिकतम बढ़ा
कोहरा भले ही लोगों के लिए आफत बन रहा हो। इस समय अधिकतम तापमान यूपी के कुछ जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। मेरठ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह से मेरठ के आसपास के जिलों में तापमान का हाल है।