इसके साथ-साथ अधिकांश व्यापारियों ने स्कूलों की तीन माह की फीस को माफ करने के मामले को भी उठाया। जिस पर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय जिला प्रशासन व शासन को पत्र लिखा जाएगा कि इस संबंध में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जल्द ही फीस माफी का आदेश पारित किया जाये। बैठक में बिजेन्द्र अग्रवाल, पवन मित्तल, सरदार दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, बाबू लाल गुप्ता, गजेन्द्र शर्मा, सुधांशु जी, उज्जवल अरोडा, राजीव गुप्ता काले, सुधीर रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे।