22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को अपने घर बुलाकर चार किन्नरों ने किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

अपने परिवार में शामिल करने के लिए किन्नरों ने काट दिया एक युवक का स्पेशल पार्ट, परिजनों में मचा कोहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Nov 2018, 2:09 PM IST

kinnar file photo

चार किन्नरों ने अकेले पाकर युवक के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश

मेरठ. रेलवे रोड थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व बहाने से बुलाकर अपहृत किए गए युवक का गुप्तांग काटकर किन्नरों ने उसे भी किन्नर बना दिया। आरोप है कि गुप्तांग काटने के काद किन्नरों ने अपनी कुछ क्रियाकर्म भी किया जो कि किन्नर बनने के लिए जरूरी होते हैं। युवक को किन्नर बनाने के बाद उसे रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। होश में आने पर लहुलुहान युवक ने बुधवार को अपनी हालत देखी तो वह अवाक रह गया। युवक किसी तरह से अपने घर पहुंचा और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने चार किन्नरों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और जांच करने की बात कह रही है।


जानकारी के अनुसार मकबरा डिग्गी निवासी 30 वर्षीय शानू उर्फ सोनिया लालकुर्ती में शक्तिधाम मन्दिर के निकट रहने वाले किन्नर रानी के पास रहकर गाने-बजाने काम करता था। शानू की मां के अनुसार किन्नरों द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से तंग आकर बीती 26 तारीख को शानू अपने घर लौट आया था। आरोप है कि अगले दिन अर्शी नाम का किन्नर शानू को खतौली जाने के लिए घर से बुलाकर ले गया। शानू ने बताया कि अर्शी और रानी सहित दो अन्य किन्नर उसे मेरठ के कंपनी गार्डन ले गए। वहां किन्नरों ने शानू को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। जब शानू को होश आया तो वह रेलवे स्टेशन के निकट पटरी के पास पड़ा था। लहूलुहान शानू ने बताया कि किन्नरों ने उसका गुप्तांग काट डाला है।

जानकारी के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर रेलवे रोड विनोद कुमार ने घायल शानू को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में शानू की हालत देखते ही कोहराम मच गया। वहीं, पीड़ित परिजनों ने आरोपी किन्नर रानी व उसके साथी अर्शी, चंदो और इकराम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग