
UP Government transfered 13 IAS and 20 PCS
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में शुक्रवार को 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के ट्रान्सफर कर दिये। जिसमें मेरठ जिले में एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला हो गया है। अब उन्हें लखनऊ स्थित ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र के परियोजना प्रशासक बनाया गया है। उनके अलावा एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह का भी तबादला हुआ है। अब वैभव मिश्रा मेरठ के नए एडीएम प्रशासन होंगे। हालांकि उनके इस ट्रान्सफर के पीछे कई तरह की बातें विभाग में चल रही हैं। जबकि दबी ज़ुबान से अब ये भी कहा जा रहा है की वो फाइलों में ही विकास को दौड़ाने में लगे हुए थे, इसलिए स्थान परिवर्तन किया गया है।
शुक्रवार सुबह एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी का तबादला कर दिया। उन्होंने मेरठ में अक्बतूर 2020 में कार्यभार संभाला था। वह मुरादाबाद के सीडीओ से तबादला होकर मेरठ आए थे। 21 महीने के कार्यकाल में एमडीए द्वारा एक भी कार्य शहर में दिखाई नहीं दिया।
फाइलों में ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के दावे और वादे करते रहे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खेल स्तंभ, एमडीए परिसर में ऑडिटोरियम और पार्किंग के डिजाइन, चौराहों के सौंदर्यकरण आदि कार्य फाइलों में ही घूमते रहे।
इसके अलावा गंगानगर, लोहिया नगर वेदव्यासपुरी के किसानों का मामला भी अधर में अटका रहा। वहीं, एमडीए उपाध्यक्ष पर लोगों ने कई बार आरोप लगाए कि वह जनता से दूरी रखते हैं। अब शासन ने उन्हें लखनऊ स्थित ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र के परियोजना प्रशासक की जिम्मेदारी दी है। वहीं शासन ने एमडीए उपाध्यक्ष के पद पर कोई नई तैनाती नहीं की है।
Published on:
29 Jul 2022 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
