10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Hajj Umrah Yatra 2022 : 26 मार्च से शुरू होगी उमरा यात्रा, सऊदी सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध

Hajj Umrah Yatra 2022 पिछले दो साल से प्रतिबंधित हज यात्रा अब इस बार शुरू हो सकेंगी। इससे हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए ये खुशी की बात है। हालांकि अभी सऊदी सरकार ने अभी 26 मार्च से उमरा यात्रा शुरू करने की छूट दी है। जिसके लिए अब उमरा यात्रा पर जाने के लिए टिकट करा ली है। बताया जा रहा है कि अब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो सऊदी अरब सरकार ने सभी प्रकार के प्रतिबंध खत्म कर दिए है। अब जल्द ही हज यात्रा 2022 शुरू हो सकेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 21, 2022

Hajj Umrah Yatra 2022 : 26 मार्च से शुरू होगी उमरा यात्रा, सऊदी सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध

Hajj Umrah Yatra 2022 : 26 मार्च से शुरू होगी उमरा यात्रा, सऊदी सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध

Hajj Umrah Yatra 2022 दो साल से कोरोना के चलते बंद चली आ रही उमरा यात्रा को सऊदी अरब सरकार ने अनुमति दे दी है। कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध भी हटा दिए हैं। अब केवल कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाने से ही सऊदी अरब में प्रवेश मिल जाएगा। इससे उमरा पर जाने वालों में खुशी की लहर है। वहीं इस साल होने वाले हज को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। मार्च 2020 में शुरू हुए कोरोना संक्रमण ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद सऊदी सरकार ने हज और उमरा यात्रा पर रोक लगा दी थी।

2021 में भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। हज और उमरा दोनों धार्मिक यात्राएं हैं। हर मुसलमान का सपना होता है कि वह यह यात्राएं करें। इस साल हालात सामान्य होने के बाद लोग उमरा शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे। जो अब पूरी हो जाएगी। सऊदी सरकार ने भारत सहित सभी देशों के लिए कोरोना प्रोटोकाल को खत्म कर दिया है। हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि सऊदी सरकार ने पांच मार्च को फरमान जारी किया है। इसमें उमरा यात्रा की अनुमति दी गई है। यात्रा पर जाने वालों को कोरोना की जांच कराने की भी जरूरत नहीं है। उन्हें पासपोर्ट और वीजा के साथ केवल कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

यह भी पढ़े : Income tax Return : आयकर रिटर्न भरने का आखिरी मौका,विलंब शुल्क के साथ इस तिथि तक करें दाखिल

मेरठ से पहला दस्ता 26 मार्च को यात्रा पर जा रहा है। इसमें चार से पांच लोग शामिल हैं। उमरा यात्रा 15 दिन की होती है। जो हज के दिनों को छोड़कर साल के नौ महीनों में होती है। इसमें यात्रियों को आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना में रुक—कर धार्मिक क्रिया करनी होती हैं। इस यात्रा पर एक से सवा लाख रुपये का खर्च आता है। उमरा यात्रा शुरू होने के बाद हज यात्रा की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। हज कमेटी आफ इंडिया ने आवेदन प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर से ही शुरू कर दी थी। इसकी अंतिम तिथि दो बार बढ़ाकर 15 फरवरी की गई। सऊदी अरब से हज की गाइडलाइन जारी न होने के कारण आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।