26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime : मेरठ में लिफ्ट देकर बीजेपी पार्षद के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप!

UP Crime : पति से लड़कर रात में सड़क पर घूम रही थी महिला। आरोपी लिफ्ट देकर अज्ञात स्थान पर ले गए और घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 11 Jul 2025, 12:07 PM IST

Rape

प्रतीकात्मक फोटो

UP Crime : यूपी के मेरठ में एक बीजेपी पार्षद के कार चालक की पत्नी से गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है। महिला अपने पति से लड़कर घर से निकली थी। रास्ते में तीन युवकों ने इस महिला को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि बाद में इन तीनों ने महिला के हाथ पैर बांधकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना के विरोध में पार्षदों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

पीड़िता वापस लौटी तो रोते हुए बताई आप बीती

पीड़िता ने घर पहुंचकर रोते हुए पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने पार्षद को पूरी घटना बताई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पार्षदों ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। इसके बदा मामला दर्ज हो सका।

रेलवे हॉल्ट के पास छोड़कर भागे आरोपी ( UP Crime )

घटना लिसाड़ी थाना क्षेत्र की है। ब्रह्मपुरी के ऐरा गार्डन में रहने वाला युवक मेरठ के ही एक बीजेपी पार्षद की गाड़ी चलाता है। बुधवार की रात में किसी बात को लेकर इसका अपनी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ा कि गुस्साई पत्नी घर से निकल गई। पीड़िता के अनुसार रात में भटकते-भटकते वह समर गार्डन पहुंच गई। यहां महिला को तीन युवक मिले जिन्होंने उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता के ही अनुसार इसके बाद तीनों युवक उसे अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उसके साथ दरिंदगी की और बाद में उसे नूरनगर रेलवे हॉल्ट के पास छोड़कर चले गए।

तीनों आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

प्राथमिक पूछताछ और जांच पड़ताल में तीनों आरोपियों की पहचान सद्दाम, वसीम और शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरी घटना की भी वैज्ञानिक ढंग से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि FIR में कोई देरी नहीं हुई। महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर रात में ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग