26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के मंत्री ने कहा- सेना ने आतंकवादियों को छठी का दूध याद दिलाया, पाकिस्तान की राह अब इसलिए मुश्किल, देखें वीडियो

कश्मीर से धारा 370 हटाने पर दिया गोलमाेल जवाब  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Mar 2019, 2:49 PM IST

meerut

योगी के मंत्री ने कहा- सेना ने आतंकवादियों को छठी का दूध याद दिलाया, पाकिस्तान की राह अब इसलिए मुश्किल, देखें वीडियो

मेरठ। श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेरठ आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपब्धियों के बारे में लोगों को बताया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी फौज ने आतंकवादियों को छठी का दूध याद दिलाया, सेना के साहस और शौर्य को सलाम।

यह भी पढ़ेंः स्कूल में छात्रों ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मच गया हंगामा, फिर हुआ ये काम, देखें वीडियाे

प्रदेश सरकार में श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी के एक कार्यक्रम के मौके पर मेरठ में थे। यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भारतीय वायुसेना की जैश के ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर कहा कि जिस तरह एयर स्ट्राइक का भारतीय वायुसेना ने जैश के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा हुआ है, जबकि देश की सेना को फ्री हैंड किया हुआ है। आज सेना अपने प्रधानमंत्री पर गर्व कर रही है। आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अब भी मौका है कि वह जैश पर प्रतिबंध लगाए और उसके सरगना मसूद अजहर को भारत को सौंप दे।

यह भी देखेंः VIDEO: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस प्रमुख मंदिर में ये होगी व्यवस्था

योगी के मंत्री ने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार है। ये बात पाकिस्तान को भलीभांति समझ लेनी चाहिए। अब भी अगर पाकिस्तान नहीं माना तो उसके लिए आगे की राह काफी कठिन होगी। ऐसी घड़ी में देश की सेना ने निश्चित रूप से अपने साहस और शौर्य का परिचय दिया और वो सेना को सलाम करते हैं और उस पर गर्व करते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना वो वादा पूरा किया जब उन्होंने भारत माता का सर न झुकने देने का प्रण लिया था और एक जवान के बदले चार मारकर उन्होंने अपना वादा पूरा किया जिस पर वो उन्हें बधाई देना चाहते हैं। वही कश्मीर से धारा 370 कब तक हटाई जाएगी इस सवाल पर स्वामी मौर्य गोलमोल जवाब देते रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग