7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE यूपी निकाय चुनाव: मेरठ- ईवीएम में बटन हाथी का दबाया तो लाइट भाजपा व नोटा की जली

रशीद नगर ढलाई वाली गली में ईवीएम में गड़बड़ी पर मतदाताओं ने किया हंगामा तो बदली गई मशीन

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Nov 22, 2017

up nikay chunav

up nikay chunav

मेरठ। उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हुए करीब चार घंटे हो गए हैं। बुधवार को मतदान के दौरान कहीं-कहीं हल्की नोकझोंक और मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच वार्ड 89 में मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वे ईवीएम में अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए उसके सामने वाले बटन को दबा रहे थे तो लाइट कमल के फूल और सबसे नीचे नोटा के बटन पर जल रही थी। हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://youtu.be/UJW1QdlV58I

रोकना पड़ा मतदान

सुबह रशीद नगर ढलाई वाली गली में जब वोट डालने पहुंचे तस्‍लीम का कहना है क‍ि उन्‍होंने बसपा के निशान हाथी के आगे का बटन दबाया था लेकिन लाइट भाजपा के चुनाव चिह्न कमल और नोटा के आगे जली। जब यह बात अन्‍य लोगों को पता चली तो इसके लेकर लिसाड़ी गेट में हंगामा हो गया। लोगों के हंगामे के बीच मतदान रोक देना पड़ा। हालांकि, यह वीवीपैट मशीन नहीं थी। पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक कर दूसरी ईवीएम का इंतजाम किया, जिसके बाद वोटिंग दुबारा शुरू हुई।

लोगों ने किया हंगामा

मामला वार्ड संख्या 89 में रशीद नगर ढलाई वाली गली का है। वहां पर बने एक बूथ मे मतदाता जब वोट देने पहुंचे और अपने प्रत्याशी के सामने वाला बटन दबाने लगे तो लाइट कमल के फूल और नोटा के सामने वाले बटन की जलने लगी। इस पर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद दूसरी ईवीएम का इंतजाम किया गया। इसके अलावा ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भूमिया पुल के बूथ नंबर 34 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुका रहा। बूथ नंबर 188 और 858 में भी ईवीएम खराब हुई। नौचंदी मैदान स्थित पटेल मंडप में बने बूथ नंबर 73 पर ईवीएम खराब होने पर मतदाताओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्टेट ने ईवीएम को बदलवाकर फिर दुबारा से मतदान को शुरू करवाया।

कई क्षेत्रों से आई ईवीएम खराबी की सूचना

ईवीएम के खराब होने की सूचना तकरीबन हर क्षेत्र से आ रही है, जिसको लेकर मतदाता हंगामा कर रहे हैं। हालांकि प्रत्येक बूथों पर अलग से ईवीएम की व्यवस्था है, लेकिन मतदाता कर्मियों के ठीक तरह से प्रशिक्षित न होने के कारण परेशानियों का सामना मतदाताओं को करना पड़ रहा है।