
UP Police Paper Leak Case: STF को यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह के सरगना समेत 6 सदस्यों को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
सभी आरोपियों से पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों से आठ मोबाइल फोन और एक वैगनार कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने नकल के लिए 18 फरवरी 2024 की दूसरी पाली की उत्तर कुंजी का इस्तेमाल किया था।
1.बिट्टू सिंह बहादुर पुत्र दयाराम सिंह निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, मेरठ।
2. साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर निकट अम्बेडकर पार्क थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ।
3. नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना कंकर खेड़ा जनपद मेरठ
4.रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान नंबर 237 गोलाबाद थाना टीपी नगर जनपद मेरठ।
5.दीपक, पुत्र दिनेश, निवासी टू व्हीलर रोड, सनराइज कॉलोनी, थाना कंकर खेड़ा जिला मेरठ।
6.प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी 136 नगलातासी कंकरखेड़ा।
17 और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका पेपर लीक हो गया। छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए योगी सरकार ने परीक्षा निरस्त कर अगले 6 महीने में दोबारा परीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में चूक और समय से एफएईआर दर्ज ना होने पर रेणुका मुश्रा को पद से हटाया गया है।
Published on:
06 Mar 2024 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
