26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

uptet 2018: चार नवंबर को होगी TET परीक्षा, नौकरी दोबारा पाने के लिए शिक्षामित्रों को भी पास करना होगा एग्जाम

टीईटी पास करने के बाद शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे शिक्षामित्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 25 Sep 2018, 9:14 PM IST

UP tet 2018

uptet 2018: चार नवंबर को होगी TET परीक्षा, नौकरी दोबारा पाने के लिए शिक्षामित्रों को भी पास करना होगा एग्जाम

बागपत. सरकार एक और मौका शिक्षामित्रों को देने जा रही है। पिछले साल शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने के बाद उनके सामने संकट आ खड़ा हुआ था। सरकार ने टीईटी पास कर शिक्षक भर्ती में शामिल होने का मौका देने की घोषणा की थी। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में भी मौका मिलने पर छह हजार से अधिक शिक्षामित्र सफलता प्राप्त कर चुके हैं। अब फिर से चार नवंबर को टीईटी परीक्षा होने वाली है। लिहाजा बाकी बचे हुए शिक्षा मित्र तैयारियों में जुटे हुए हैं। परीक्षा के लिए कई शिक्षामित्र कोचिंग का सहारा ले रहे हैं। पहले स्कूल में पढ़ाते हैं और फिर बैच बनाकर कोचिंग करते हैं। उधर, प्रमोशन में भी टीईटी अनिवार्य होने से शिक्षक भी टीईटी की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ की इस बेटी ने जीता ऐसा खिताब कि खबर सुनते ही खुशी से झूम उठे लोग

बता दें कि पिछले साल समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को कहा गया था कि वह टीईटी पास कर आगामी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं । यानी भर्ती में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों को टीईटी पास करनी होगी। अभी तक शिक्षामित्र टीईटी पास नहीं थे। बसपा शासन में पत्राचार के माध्यम से शिक्षामित्रों को बीटीसी कराई गई थी। उसी बीटीसी ट्रेनिंग को मान्यता दे दी गई थी। उसके बाद टीईटी अनिवार्य कर दी है। सपा सरकार में शिक्षामित्रों को बिना टीईटी पास किए हुए भी सहायक अध्यापक बना दिया गया था। इसके खिलाफ न्यायालय में याचिका डाली गई थी। याचिका पर ही न्यायालय ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। शिक्षामित्रों ने उसके बाद खूब आंदोलन किए, मगर सरकार कोई रास्ता नहीं निकाल सकी थी। हालांकि, शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया गया था। उसके बाद सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया था कि टीईटी पास करने पर उन्हें शिक्षक भर्ती में मौका मिलेगा। इसके बाद पिछली शिक्षक भर्ती में प्रदेश में छह हजार से अधिक शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद के लिए भर्ती हुए थे। अब चार नवंबर को फिर से टीईटी की परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए शासन से लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी तैयारी में जुटा हुआ है। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। टीईटी को लेकर इस बार सख्ती भी अधिक रहेगी। शिक्षामित्रों के सामने नौकरी की जद्दोजहद के लिए टीईटी की परीक्षा पास करने की कड़ी चुनौती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग