
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (UPTET 2019) का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार स्टूडेंट्स को राहत देते हुए इसका रिजल्ट जल्दी जारी किया जाएगा। मेरठ के अमात्य इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजेश भारती का कहना है कि इस बार सबसे अच्छी बात यह है कि रिजल्ट जल्दी आएगा। पहले इसके लिए दो-तीन माह का इंतजार करना पड़ता था। इससे छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल
उनका कहना है कि UPTET 2019 की परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की तारीख समेत परीक्षा और रिजल्ट का दिन आधिकारिक रूप से दे दिया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है।
यह है UPTET 2019 Exam का पूरा Schedule
- UPTET 2019 Exam के लिए 31 अक्टूबर 2019 तो विज्ञापन जारी किया जाएगा।
- अभ्यर्थी 1 नवंबर 2019 से परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
- आवेदन करने की लास्ट डेट 20 नवंबर 2019 है।
- 21 नवंबर 2019 तक आवेदन शुल्क जमा होंगे।
- 22 नवंबर को अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।
- अभ्यर्थी अपने Admit card 12 दिसंबर 2019 तक वेबसाइट से अपलोड कर सकेंगे।
Updated on:
18 Oct 2019 10:05 am
Published on:
18 Oct 2019 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
