20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विहिप छेड़ेगी मुहिम

विहिप मातृशक्ति से जुड़ी बहनों को गांव और मोहल्ला भेज लव जिहाद के खिलाफ चलाया जाएगा जागरुकता अभियान।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jul 16, 2021

vhp-rally_20181264142.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए अब विहिप कार्य करेगा। इसके लिए विहिप की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान विहिप के महिला संगठन दुर्गा वाहिनी के माध्यम से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दुर्गा वाहिनी लव जिहाद के बारे में लोगों को बताकर समाज को जागृत करने के काम करेगी।

यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवाओं को सीएम योगी का तोहफा, आने वाली हैं एक लाख सरकारी नौकरियां, दिसम्बर तक हो जाएगी भर्ती

विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि लव जिहाद एक बहुत बड़ी समस्या है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में लव जिहाद की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इसमें योजना पूर्ण तरीके से बहन–बेटियों को बहला फुसलाकर इस दलदल में धकेला जा रहा है। इससे बचाने के लिए हमारे महिला संगठन जैसे दुर्गा वाहिनी समाज को जन–जागरण करेगी। उन्होंने बताया इसके जरिए हमारे यहां चलने वाले प्रशिक्षण में लोगों को इस बारे में जानकारी दी जाती है। इस विषय को लेकर तथ्यों के आधार पर समाज में जागरण‚ परिवार में संपर्क‚ अभिभावकों के बीच में गोष्ठियां होंगी। ऐसे जन जागृति के कार्यक्रम किये जाएंगे‚ जिसमें इस लव जिहाद के असली मकसद के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्कार की मजबूती‚ परिवार भूमिका‚ पुनर्स्थापन और समाज जागरण जैसे विषयों को लेकर समाज के बीच में लोगों को जागृत करेंगे। इसके लिए प्रत्येक गांव में बहनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण में भी सही ढंग से समझाया जाएगा। संगठन का तंत्र प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाए। इसके लिए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि लव जिहाद बने कानून के बारे में समाज को जागृत किया जाएगा। इस कानून का समाज उपयोग करे। अभी तक जो घटनाएं हुई हैं‚ उसे समाज में लाना ठीक नहीं है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में घटनाएं बढ़ी हैं। कोरोना के कारण अभी तक गतिविधियां ठप थीं। अब कुछ मामला ठीक हुआ है। लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए विहिप पदाधिकारियों का जोर रहा कि मातृशक्ति की बहनों को प्रशिक्षित किया जाए‚ताकि प्रशिक्षण पाने के बाद वह समाज में जाकर लड़कियों और युवतियों को लव जिहाद के खिलाफ जागरूक करें। मातृशक्ति से जुड़ी बहनों को गांव–गांव भेज कर लव जिहाद रोकने के लिए मुहिम शुरू करेगी विहिप।

यह भी पढ़ें- 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर आंगन दफन किया शव, दरिंदे को 140 दिन में सजा-ए-मौत