
meerut police
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) भैया दूज पर मेरठ ( Meerut ) में गोकशी को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया। सड़क पर पड़े गोवंश के अवशेषों को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल मार्ग पर जाम लगा दिया। गोकशी की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा और गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों और आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन लोग गोकशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
घटना थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव हर्रा के पास की है। यहां पर गायों को मारकर सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हाइवे पर जाम कर दिया। सीओ और थाना पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया। फिजा बिगाड़ने के लिए कुछ तत्वों ने रविवार की देर रात गांव हर्रा के पास गायों को मारकर उसके कुछ अवशेष हाइवे पर फेंक दिए। इसकी सूचना जैसे ही गांव के लोगों को मिली लोगों न हंगामा शुरू कर दिया। नाराज भीड़ ने अफसरों को बुलाने की मांग को लेकर मेरठ- करनाल हाइवे जाम कर दिया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ और अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन अफसरों के सामने भी ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अफसरों ने एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया और जाम खुलवाया।
हंगामा कर रहे और जाम लगा रहे ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में आएदिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैंं। पुलिस जानकर भी अंजान बनी रहती है। आरोप था कि गोकशी की घटनाएं पुलिस (Meerut Police ) के संरक्षण में हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गोकशी करने वाले अपने साथ वाहन में गोवंशों को लेकर आते हैं और खेत में उनको काटकर अपने साथ ले जाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े जाते तो वे हाईवे पर टेंट गाड़कर अनिश्चितकालीन जाम लगा देंगे।
Updated on:
16 Nov 2020, 4:34 PM IST
Published on:
16 Nov 2020, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.