26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो इस तारीख तक जुड़वा लें

कमिश्नर अनिता सी मेश्राम ने की निर्वाचक नामावलियों के अभियान की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Sep 2018, 5:45 PM IST

meerut

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो इस तारीख तक जुड़वा लें

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश व मण्डल में एक जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2019 चलाया जा रहा है। अगर आप मतदाता सूची शामिल नहीं है या फिर आपका नाम उसमें से किन्हीं कारणों से निकाल दिया गया है। तो आप अपना नाम भी जुड़वा सकते हैं। यह काम आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत रविवार 23 सितम्बर, सात अक्टूबर, 14 अक्टूबर व 28 अक्टूबर (रविवार) 2018 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य और वोट बनाने का काम 31 अक्टूबर तक करेंगे।

यह भी पढ़ेंः योगी मंत्रिमंडल विस्तार में वेस्ट यूपी से इन्हें मिल सकती है जगह, मिशन 2019 को लेकर तय होगा प्रतिनिधित्व!

कोर्इ भी मतदाता वंचित न रहे

आयुक्त सभागार में निर्वाचक नामवलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र बनाने से वंचित न हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अकर्मण्यता अक्ष्मय होगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्वाचक नामावलियों के अभियान के कार्यों की निगरानी व समीक्षा करें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जिस मण्डल में चार से ज्यादा जनपद है वहां दो नोडल अधिकारी नामित किए गए है। मेरठ मण्डल में स्वयं उनको व अपर आयुक्त आरएन धामा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः राज्यपाल ने योगी और अखिलेश सरकार को दिए इतने-इतने अंक, फिर कही यह बड़ी बात

ये नियुुक्त हुए नोडल अधिकारी

जनपद मेरठ, गौतमबुद्धनगर व बागपत के लिए आयुक्त मेरठ को, व हापुड़, बुलन्दशहर व गाजियाबाद के लिए अपर आयुक्त आरएन धामा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आयुक्त ने कहा कि मतदाता कार्ड बनजाने के बाद वह कार्ड धारक को समय से व सुरक्षित मिले इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यता है। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कहा कि तथा पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निर्वाचक नामावलियों के अभियान का कार्य सम्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पीजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पर प्राथमिकता पर करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बागपत ऋषिरेन्द्र कुमार, गाजियाबाद रितु माहेश्वरी, हापुड़ अदिति सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचन्द्र, गौतमबुनगर केशव कुमार, गाजियाबाद जेके शर्मा, अनिल कुमार मिश्रा सहित उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग