
निर्वाचन आयो तेज की यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां, इस तारीख को आ जाएगी फाइनल वोटर लिस्ट
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meeut news ) एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे युवा अब न सिर्फ मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकेंगे, बल्कि पंचायत चुनाव में गांव का मुखिया चुनने के लिए वोट (vote) भी कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (State election commission ) ने एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है। उन्होंने 15 सितम्बर 20 को जारी मतदाता नामावली कार्यक्रम में संशोधन किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी ब्लाकों के अफसरों को नया संशोधन कार्यकम भेजा है। मवाना ब्लाक के अपर विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप शर्मा ने संशोधन कार्यक्रम की जानकारी सभी ग्राम पंचायत सचिवों को जारी कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित बनाने के लिए वृहद पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। चुनाव के लिए एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए थे। बीएलओ के सर्वे में कई ऐसे युवा भी मिले थे, जिनकी आयु निर्धारित तिथि तक एक वर्ष या कुछ माह कम थी। ऐसे में उनके नाम शामिल नहीं हो पा रहे थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर निर्धारित कार्यक्रम की समय-सारिणी में संशोधन किया है। ऐसे में ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का 27 दिसंबर को होगा। इसके बाद दावा आपत्ति ली जाएगी। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपना शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मवाना ब्लाक के अपर विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका को देखते हुए चुनाव आयुक्त ने संशोधन कर नया शासनादेश जारी किया है। उन्होंने मतदाता नामावली के कार्य में जुटे ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक बुलाकर राज्य निर्वाचन आयुक्त के नये संशोधन कार्यक्रम से अवगत करा दिया है।
मतदाता नामावली कार्यक्रम में बदलाव
नामावलियों को कम्प्यूटरीकृत कराना 26 दिसंबर तक
मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर
निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक
दावें और आपत्तियां प्राप्त करना ती जनवरी 2021 तक
दावें व आपत्तियों का निस्तारण 11 जनवरी तक
दावें व आपत्तियों का निस्तारण के बाद मूल सूची में समाहित करने की कार्यवाही 21 जनवरी तक
निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 22 जनवरी
Updated on:
25 Dec 2020 08:24 pm
Published on:
25 Dec 2020 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
