26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

Highlights: -उडीसा के ऊपर बन रहा एंटी साइक्लोन दबाव -मेरठ में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी -एक्यूआई में नहीं कोई तब्दीली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Nov 2020, 11:45 AM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने फिर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उप्र में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर तेज बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में मेरठ सहित पश्चिम उप्र में पारा और गिर सकता है।

यह भी पढ़ें: 235 लोग कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुँचा गौतमबुद्ध नगर

दरअसल, इस समय जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है जिसका असर पश्चिम उप्र में जबरदस्त तरीके से पड़ना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा। इससे पहले दिवाली के बाद मेरठ और अन्य जिलों में तेज बारिश हुई थी। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी पड़े थे। इसके वजह से ठंड बढ़ गई थी। बारिश की वजह से प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली थी।

मौसम वैज्ञानिक डा. कंचन सिंह के अनुसार इस समय ओडिशा के ऊपर एंटी साइक्लोन सर्कूलेशन बन रहा है। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से आद्र हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव की वजह से कई राज्यों में बादल छाये रह सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में बनाए गए 316 हाइटेक शौचालय, महिलाओं के लिए भी बने Pink Toilet

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते 48 घंटों के बाद फिर से नया विक्षोभ बन सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन में कड़ाके की ठंड से शीतलहर की शुरुआत होने वाली है। इसके बाद आनेवाले दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट हो सकती है। ऐसी ही हालात अगले सप्ताह भी रहेंगे। 22 नवंबर के बाद एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग