9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : सितम ढाएगा पाला और कोहरा, जानिये क्यों इस साल जल्द दस्तक देगी ठंड

Weather Alert : मौसम वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष बोले- इस बार जल्दी दस्तक देगी ठंड (Winter) और कोहरे (Dense Fog) के साथ पाला बरपाएगा कहर।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 09, 2021

weather-alert.jpg

मेरठ. Weather Alert : मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष ऋतुओं में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन, पिछले दो साल से यानी कोरोना संक्रमण काल से मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन आया है। एक तरफ जहां वर्षा ऋतु में मानसून कमजोर हुआ है, वहीं गर्मी के मौसम में चलने वाली लू (Hot Wind) सिरे से गायब होती जा रही है। इसी बीच ठंड (Winter) को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कृषि अनुसंधान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष की मानें तो इस बार ठंड जल्दी दस्तक देगी। साथ ही इस साल पाला और कोहरा (Dense Fog) भी कहर बरपाएगा।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: इस बार सितंबर में ही आ जाएगी ठंड, सर्दी तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड

डाॅ. एन सुभाष ने ठंड को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस बार ठंड जल्द ही आएगी। साथ ही पाला और घने कोहरे से लोगों को दो-चार होना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में यह मध्यम दौर में हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जिन जिलों में यह मध्यम दौर में है और वहां पर बारिश भी जारी है। रात में गुनगुनी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से इस समय हवाएं उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं। ये हवाएं काफी नम हैं। जिसके कारण प्रदेश में दक्षिण-पूर्व की ओर से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली इन हवाओं में नमी का प्रतिशत भी 96 तक दर्ज किया जा रहा है।

तापमान में लगातार दर्ज होगी गिरावट

डाॅ. एन सुभाष कहते हैं कि वातावरण में नमी जब हवा के संपर्क में आती है तो वह मौसम को ठंडा करती है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ऐसे ही दौर रहेगा। बंगाल की खाड़ी की ओर से नम हवाओं का दौर और तेज होगा। जिससे कुछ हिस्सों में बरसात की संभावना बनेगी। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। ठंड के जल्दी दस्तक देने से कोहरे पड़ने की संभावना अधिक होगी। वहीं कोहरा पड़ने से जब मौसम में अधिक नमी होगी तो वह पाले के रूप में गिरना शुरू होगी, जिसके चलते इस बार ठंड में कोहरा और पाले की संभावना अधिक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, 30 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं