11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: 26 जनवरी तक 7 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे की चेतावनी, 2.5 डिग्री तक पहुंचा पारा

Highlights - 26 जनवरी तक शीत लहर के साथ छाया रहेगा घना कोहरा - कोहरे के कारण गिर रहा तापमान और बढ़ रहा वायु प्रदूषण - सुबह घने कोहरे से यातायात भी हो रहा प्रभावित

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jan 15, 2021

weather-update_1.jpg

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला गुरुवार की रात सबसे अधिक ठंडा रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी और नीचे जा सकता है। मोदी पुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ समेत सात जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। ये सात जिले मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, बागपत और शामली हैं। डाॅ. सुभाष के अनुसार, इन जिलों में 26 जनवरी तक शीत लहर और कोहरे का कहर लोगों को परेशान करेगा।

यह भी पढ़ें- Weather Updates: बर्फीली हवाओं से UP में बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ और आसपास के जिलों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। सुबह और शाम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह घने कोहरे के कारण यातायात पर प्रभाव पड़ रहा है। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।

मकर संक्रांति को भी सूरज के दर्शन दोपहर बाद हुए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद सूरज को बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण गुरुवार दोपहर तक सड़क पर विजिबलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। जनवरी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों को चपेट में ले लिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष के अनुसार, अभी अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 और अधिकतम तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी बने रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- देहरादून-मसूरी से भी सर्द हुआ यूपी, दाे डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा माैसम