पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे देश में 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए गत एक मई से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की गई है। ऐसे में सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के साथ मिलकर एक नई मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के जरिए आपको घर बैठे ही व्हाटसएप की मदद से नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता चल जाएगा।