24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार से आकर मेरठ में मेहराज महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता, फिर 50 हजार से 1 लाख में बेच देता

मेहराज की महिला को बेचकर फिर से मेरठ लौटने की प्लानिंग थी। ताकि अन्य महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बेच सके।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 17, 2023

बिहार से आकर मुस्‍लिम युवक मेरठ में हिंदू महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता, फिर  50 हजार से 1 लाख में बेच देता

बिहार से बरामद हुई महिला आरोपी आरोपी

महिला तस्करी का मामला उजागर हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने पकड़े जाने पर इसका खुलासा किया है। आरोपी हिंदू महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसको दूसरे राज्यों में बेच देता था।

एक महिला कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए के बीच होती थी। आरोपी मेहराज से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


यह भी पढ़ें : महंत ने नेवलों को बाढ़ से बचाया, अब सांपों को मारकर आश्रम बचा रहे नेवले



बिहार से आकर मेरठ में फंसाता था महिलाओं को, स्कूल में करता था काम करता
बिहार के राजासेन निवासी मेहराज मेरठ में आकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था। आरोपी दिल्ली हाईवे पर एक स्कूल में काम करता था। यहीं पर परतापुर की एक कालोनी में रहने वाली तीन बच्चों की मां अपने पति के साथ काम कर रही थी।


इसी दौरान मेहराज ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी मेहराज महिला को बहला फुसलाकर साथ ले गया। हिंदू महिला के अगवा होने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए थे। महिला की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा हुआ था।


यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत, शामिल होंगे बड़ी बेटी की शादी में



बिहार के पूर्णिया से बरामद हुई थी महिला, 50 हजार में बेचने का था प्लान
परतापुर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला को बिहार के पूर्णिया शहर से बरामद किया। उसके साथ ही आरोपी मेहराज को पकड़कर परतापुर थाने ले आई। महिला ने बयान दिया कि आरोपी मेहराज उसे प्रेमजाल में फंसाकर ले गया और बिहार में उसको 50 हजार में बचने की योजना बनाई थी। महिला तस्करों के हवाले करने से पहले ही ने आरोपी को महिला सहित पकड़ लिया। महिला तस्करी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


यह भी पढ़ें : गोस्वामी समाज पहुंचा SC, बोला- बांके बिहारी मंदिर में नहीं बनने देंगे कॉरिडोर



पहले दिल्ली फिर महिला को पूर्णिया ले गया आरोपी, 12 दिन होटल में रखा
आरोपी मेहराज प्लानिंग के तहत महिला को ले गया। मेरठ से ट्रेन से दिल्ली गए। दो दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद पूर्णिया चले गए। वहां होटल में महिला को 12 दिनों तक रखा। मेहराज की महिला को बेचकर फिर से मेरठ लौटने की प्लानिंग थी। ताकि अन्य महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बेच सके।