26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुर्कानशीं महिलाओं ने ज्वेलर की शॉप से चुरा लिए एक किलो वजन के सोने के गहने

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज तो पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Sep 2018, 6:47 PM IST

jewellery thief

बुर्कानशीं महिलाओं ने ज्वेलर की शॉप से चुरा लिए एक किलो वजन के सोने के गहने

मेरठ. बुर्का की आड़ में दो बुर्कानशी महिलाएं ऐसा गंदा काम करती थी कि जिसने भी उन दोनों की सीसी फुटेज देखी उनके होश उड़ गए। देखने वालों के सिर भी शर्म से झुक गए। दोनों बुर्कानशीं महिलाओं को देखकर नहीं लगता था कि वे दोनों ऐसा काम भी कर सकती हैं। बहरहाल, सीसी टीवी की फुटेज देखकर दोनों बुर्कानशीं महिलाओं को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बताया जाता है कि इस गन्दे खेल में चार बुर्कानशीं महिलाएं शामिल थीं। लेकिन पुलिस ने फिलहाल दो को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बुर्के में ऐसा काम क्यों करती हैं।

यह भी पढ़ें- एक सुनसान घर से आ रही थी चीखने की आवाज, जब लोग पहुंचे तो उड़ गए सभी के होश

घटना के तार मुजफ्फरनगर से जुडे़ हुए हैं। जहां पर एक ज्वेलरी की दुकान में चार बुर्कानशी महिलाएं ज्वैलरी लेने के लिए पहुंचती हैं। दो बुर्कानशी महिलाएं ज्वैलर्स को बातों में उलझाती हैं और अन्य दो महिलाएं बुर्का में लाखों रुपए की ज्वेलरी छुपा लेती हैं। ज्वेलर्स के अनुसार सोने चुराई गई ज्वेलरी का वजन करीब एक किग्रा है। जैसे ज्वैलर्स को चोरी का अंदाजा हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चलता है कि सोने के आभूषण से भरे डिब्बे को बुर्कानशीं दो महिलाएं अपने बुर्का के भीतर छिपा रही हैं।

यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता से समझोता करने के लिए दबाव बनाने वाले इंस्पेक्टर पर कसा शिकंजा, हुआ ये हाल

ये हैं घटना
पिछले 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्का पहने हुए चार महिलाएं दाखिल हुई थी। दुकानदार को बातों में उलझाकर दो महिलाएं सोने के आभूषणों से भरे एक डिब्बे को अपने बुर्के में छिपा लेती है। डिब्बे का वजन एक किग्रा बताया जा रहा है। इसकी कीमत 36 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर मुफ्फरनगर क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को सुबह मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नरहेड़ा में दबिश दी। गांव से एक युवक और उसकी बहन के अलावा एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, युवक की पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- इस हिन्दूवादी नेता को प्रेमी युगल के बीच दखल देना पड़ा भारी, युवती ने पटक-पटककर पीटा

बुर्कानशीं महिला है सरगना
पुलिस के अनुसार फरार होने वाली बुर्कानशीं महिला ही इस गिरोह की सरगना है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है। टीम ने पकड़ी गई महिलाओं से सोना बरामद किया है। अन्य महिलाओं की तलाश में कई टीम बनाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग