27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratra Ram Navami 2022 : धन प्राप्ति के लिए नवमी पर देवी के इस मंत्र का करें जाप, विघ्ननाशक के लिए ये मंत्र संजीवनी

Chaitra Navratra Ram Navami 2022 इन दिनों चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। आज सप्तमी है इसके बाद रविवार को नवमी पर चैत्र नवरात्र 2022 का परायण किया जाएगा। देवी दुर्गा के ऐसे कई मंत्री हैं जिनको जाप करने मात्र से जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं समाप्त हो जाती है। लेकिन जिस प्रकार की परेशानी हो मंत्री भी उसी का किया जाए इसका लाभ तभी है। यहां पर सभी प्रकार के मंत्र बताए जा रहे हैं। जो जीवन में आई तमाम बाधाओं को दूर करेंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 08, 2022

Chaitra Navratra Ram Navami 2022 : धन प्राप्ति के लिए नवमी पर देवी के इस मंत्र का करें जाप, विघ्ननाशक के लिए ये मंत्र संजीवनी

Chaitra Navratra Ram Navami 2022 : धन प्राप्ति के लिए नवमी पर देवी के इस मंत्र का करें जाप, विघ्ननाशक के लिए ये मंत्र संजीवनी

Chaitra Navratra Ram Navami 2022 साल में चार नवरात्र आते हैं। जिनमें दो गुप्त नवरात्र होते हैं और अन्य दो में शारदीय नवरात्र व चैत्र नवरात्र हैं। इस समय चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। इन दिनों मेरठ के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अराधना की जा रही है। चैत्र नवरात्र में देवी दुर्गा की अराधना से जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती है। पंडित भारत ज्ञान भूषण की माने तो नवरात्र में कुछ मंत्रों का उच्चारण मात्र करने से ही सभी प्रकार की विघ्न बाधाएं दूर होती है। लेकिन नवमी के दिन अगर इन मंत्रों का जाप किया जाए तो निश्वत ही इसका लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि नवमी के दिन किसी भी समय मॉ दुर्गा देवी के इन मंत्रों का जाप काफी श्रेयकर माना जाता है।


1 दुर्गे विघ्ननाशक मंत्र
"सर्वबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी।
एवमेव त्याया कार्य मस्माद्वैरि विनाशनम्॥"
2 सौभाग्य प्राप्ति मंत्र
"देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥"
3 बाधा मुक्ति, धन प्राप्ति मंत्र
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भव‍िष्यंति न संशय॥"
4 कल्याणकारी मंत्र
“सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”
5 धन प्राप्ति मंत्र
“दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या
सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥”
6 विपत्ति नाश मंत्र
“शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥”
7 शक्ति प्राप्ति मंत्र
"सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥"
8 रक्षा मंत्र
"शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च॥"
9 वर प्राप्ति मंत्र
हे गौरी शंकरधंगी ! यथा तवं शंकरप्रिया,
तथा मां कुरु कल्याणी ! कान्तकान्तम् सुदुर्लभं
10 वधु प्राप्ति मंत्र
"पत्‍‌नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥"

यह भी पढ़े : अब्दुल ने गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं के जूता चप्पल रखने के लिए अपने घर को बना दिया जोड़ाघर

उपरोक्त बताए हुए मंत्रों का नवमी के दिन किया गया जाप काफी सर्वोत्तम होता है। वैसे तो ये जाप नवरात्रि में किसी भी दिन पूरे नवरात्र किया जा सकता है कि लेकिन अगर नवमी के दिन किया जाए तो इसका फल कई गुना मिलता है।