22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक घायल, हमलावर घरों की छतों से कूदकर हुए फरार

Highlights मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुआं का मामला पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया आरोपियों के ठिकानों पर दी दबिशें, पकड़ से बाहर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2020, 5:12 PM IST

meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान शहर में एक बार फिर से अपराधिक वारदातों में वृद्धि शुरू हो गई है। एक दिन पहले लाखों की चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। वहीं मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने से गोलाकुंआ में अफरातफरी मच गई। लॉकडाउन के सन्नाटे को में गोलियों की आवाजें काफी दूर तक सुनाई दी। हमलावरों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली युवक के पैर में लगी और वह घायल हो गया। युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, आधा दर्जन लोग घायल

गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया। इस मामले में इंस्‍पेक्‍टर का कहना है कि दो पक्षों में पिछले दिनों कहासुनी के बाद विवाद हो गया था, उसी बात को लेकर आज युवक पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: यूपी के इस जनपद में दो दिन में आयी 94 निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गोला कुआं पर घर के बाहर बैठे शाहजेब को सलाउद्दीन के बेटों ने गोली मारी दी। गोली पैर में लगने से शाहजेब घायल हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ हवा में फायरिंग थी। उसके बाद घरों की छतों से कूदकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश डाली तो उनके घर पर ताला लगा मिला। इस बीच गोली लगने से घायल शाहजेब को लेकर परिवार के लोग कोतवाली थाने पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था। घर के बाहर बैठे दोनों पक्षों में उसी बात को लेकर मंगलवार को भी कहासुनी हो गई जिस पर सलाउद्दीन के बेटों ने शहजेब को गोली मार दी। हमलावरों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग