
मिर्जापुर में नाबालिग संग गैंगरेप
मिर्जापुर. जिले के कछवां थाना क्षेत्र से एक हैवानियत भरी खबर प्रकाश में आई है। इसके तहत दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की जो घर से शौच के लिए निकली थी, उसे जबरन पकड़ कर नजदीक के मुर्गी फार्म पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना 21 मार्च की बतायी जा रही है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, एक अन्य की तलाश जारी है।
दरिंदों से बचते हुए निकली लड़की ने घर पहुंच कर सुनाई आपबीती
आरोप है कि चार लड़कों ने उस नाबालिग संग सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद लड़की उन दरिंदों के चंगुल से किसी तरह बच कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर उसकी मां व अन्य परिजन उससे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला अस्पताल में कराया मेडिकल
पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज करते हुए पीड़ित नाबालिग लड़की का मिर्जापुर महिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक अन्य आरोपी युवक की पुलिस को तलाश है।
तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है, एक अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगाः अपर पुलिस अधीक्षक
"गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसमें चार युवकों का नाम सामने आया था, जिनके विरुद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी को तलाश जारी है।"-संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)
Published on:
23 Mar 2022 01:48 pm
