मिर्जापुर. पति के अवैध संबंधों से तंग आ कर पत्नी ने अबोध बेटे के साथ ट्रेन से काट कर जान अपनी जान दे दी। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर रेलवे क्रासिंग के पास की है। जहां बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्षेत्र शिवपुर बेदउर निवासी एक संगीता देवी पत्नी विनोद ने पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधो से तंग आकर घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर अपने तीन साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
ट्रेन की टक्कर से मां से छूट कर बच्चा दूर जा गिरा। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ध्याचल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी 100 ने शव के पास से तीन पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके के शिवपुर बेदउर गांव निवासी विनोद और उसकी पत्नी संगीता के बीच पति के अवैध संबंधों को लेकर आये दिन कलह होता रहता था। विनोद टेंपो चलवाता है। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी क्षेत्र के विरोही निवासी सरिता के साथ हुई थी। दोनों की तीन साल का पुत्र कार्तिकेय है। पारिवारीक कलह के चलते सरिता परेशान चल रही थी।
बुधवार की सुबह संगीता देवी अपने तीन वर्षीय पुत्र कार्तिकेय उर्फ गोलू को लेकर घर से 200 मीटर दूर शिवपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। इस दौरान जैसे ही ट्रेन उसके करीब आई। वह बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।
ट्रेन के धक्के मां और बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को मिले तीन पन्ने के सुसाइड नोट में पत्नी ने पति के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंधों का जिक्र किया है। विंध्याचल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायके वाले पति पर तरह-तरह का आरोप लगाने लगे। वहीं विंध्यचाल थानाध्यक् अशोक सिंह का कहना है कि, पति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।
by सुरेश सिंह