बताया जा रहा है कि बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ( बीएसएफ) के जवान एक स्पेशल ट्रेन से जम्मू-कश्मीर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। ट्रेन जब वर्धमान जंक्शन पर पहुंची तो बीएसएफ जवान प्रदीप कुमार सिंह गायब था। वहीं ट्रेन अगले स्टेशन धनबाद जंक्शन पर रुकी तो बाकी नौ जवान भी लापता थे। बाकी नौ जवानों में फौजी कैलाश कुमार, दीपक कुमार, दीपक सिंह, अमित कुमार, चौवन सिंह, अश्वनी कुमार, रोहित वर्मा और गोविद के नाम बताए जा रहे हैं।