नई दिल्ली। भारत के 151 जिलों की फसले,पेड़-पौधे और पशुओं पर जलवायु परिवर्तन के कारण खतरा मंडरा रहा है,यानि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 20 फीसदी हिस्सा खतरे में है। यह खुलासा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सालाना समीक्षा में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का प्रभाव देश की आधी आबादी पर पड़ा है। वहीं देश का 17 फीसदी आर्थिक उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है।