27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल में 10 विदेशी टूरिस्टों समेत 16 लोग लापता, खोजने के लिए लगाई गईं स्पेशल टीमें

कुछ दिन पहले ही आईआईटी रुड़की के 35 छात्र भी लापता हो गए थे। ये लोग भी ट्रैकिंग के लिए गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:51 PM IST

Himachal Pradesh

trekkers Missing in Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद बर्फबारी ने लोगों की मुसिबतें बढ़ा दी हैं। अभी तक तो हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला था, लेकिन पिछले दिनों तो धर्मशाला में भी बर्फबारी हुई है, जिसमें 16 टूरिस्ट लापता हो गए हैं। इनमें 10 टूरिस्ट विदेशी बताए जा रहे हैं। ये लोग ट्रैकिंग के लिए गए थे। प्रशासन ने इनकी तलाश के लिए स्पेशल टीमों को रवाना कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग दर्रा और चंद्रताल झील के पास फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

लापता टूरिस्टों को खोजने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने चंबा जिले के पंगी इलाके में एक स्पेशल टीम को टूरिस्टों की तलाश के लिए रवाना किया है। सभी पर्यटक 19 सितंबर से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक इस बात से अनजान है कि ये किस देश के नागरिक हैं क्योंकि उन्होंने उस इलाके में किसी को अपने बारे में जानकारी भी नहीं दी थी। प्रशासन के लिए हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश और बर्फबारी चुनौती बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश: ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए IIT रुड़की के 35 छात्र सुरक्षित, सीएम ने की पुष्टि

19 सितंबर से नहीं हुआ कोई संपर्क

बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिकों के अलावा इनमें तीन नेपाली नागरिक और तीन लाहुल-स्पीति के ही बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम में कुछ पुलिस अधिकारी, कुछ पोर्टर्स और पहाड़ एक्सपर्ट शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये लोग 19 सितंबर को भुजपात्रा पहाड़ के लिए निकले थे। उन्होंने अपने गाइड से कहा था कि वो वहां से वापस आकर उनसे संपर्क करेंगे, लेकिन दो दिनों उन सभी गाइड से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें खोजने का काम शुरू किया गया।

हिमाचल में बर्फबारी से बिगड़ा हालः 650 लोगों को मिली एयरलिफ्ट, अभी भी फंसे 1000 लोग

हाल ही में IIT रुड़की के 35 छात्र हुए थे लापता

आपको बता दें कि इससे पहले आईआईटी रुड़की के 35 छात्र भी लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी की वजह से लापता हो गए थे। इन छात्रों को मिलाकर टोटल 50 लोग लापता हो गए थे। हालांकि कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर सभी छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि की थी।