27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल प्रदेश: ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए IIT रुड़की के 35 छात्र सुरक्षित, सीएम ने की पुष्टि

बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में 8 जबकि पूरे उत्तर-भारत में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 25 Sep 2018, 1:08 PM IST

Heavy Rainfall in Himachal

Heavy Rainfall in Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लोगों के लिए मुसिबत बन गई है। बारिश की वजह से राज्य में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कुदरत के इस कहर में आईआईटी रुड़की के 35 छात्रों के लापता होने की खबर सामने आई थी। हालांकि अब ये जानकारी मिली है कि लापता हुए सभी छात्र सुरक्षित हैं। ये छात्र लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग के लिए गए थे। इससे पहले खबर मिली कि इलाके में बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से यहां पर ट्रेकिंग के लिए आए करीब 50 लोग लापता हो गए थे, जिसमें 35 ये छात्र थे।

मुख्यमंत्री ने की है छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि

आईआईटी छात्रों के सुरक्षित होने की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, '50 ट्रेकर्स का ग्रुप जिसमें कि आईआईटी रुड़की के छात्र भी शामिल हैं, वे सभी लोग लाहौल स्पीति के सिस्सू इलाके में सुरक्षित हैं।'

लापता छात्र के पिता ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि इससे पहले इससे पहले आईआईटी छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह ने छात्रों के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ग्रुप के लोग हम्पटा पास पर ट्रेकिंग के लिए गए थे और वहां से वे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली लौटने वाले थे, लेकिन सभी से संपर्क टूट गया है। वहीं, केलांग के एसडीएम अमर सिंह नेगी का कहना है कि लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर कैंप में 8 यात्रियों का ग्रुप सुरक्षित है। इस दल में ब्रुनेई की एक महिला और नीदरलैंड्स का एक शख्स भी शामिल है।

हिमाचल में 8 और उत्तर-भारत में 11 लोगों की चली गई है जान

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश ने राज्य में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। कुदरत के इस कहर की वजह से राज्य में अभी तक 8 लोगों की जान चली गई है। वहीं पूरे उत्तरभारत में 11 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन भी लगातार हो रहा है। राज्य में भूस्खलन के कारण 200 से ज्यादा सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। मंडी शहर से बाहर चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग और पठानकोट-चंबा राजमार्ग प्रभावित हुए हैं। मनाली, चंबा और डलहौजी शहर राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। रविवार रात को मनाली के समीप उफनती व्यास नदी में वाहन गिर जाने के कारण तीन लोग बह गए।