
1954 - bhabha nuclear research institute
भारत में परमाणु ऊर्जा को शांतिपूर्वक ढंग से उपयोग में लाने संबंधी नीतियों को बनाने के लिए सन् 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की गई। इन नीतियों को निष्पादित करने के लिए 1954 ई. में परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना की गई। इसके बाद परमाणु ऊर्जा विभाग ने 3 जनवरी 1954 को देश के पहले न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर परमाणु ऊर्जा संस्थान (एईईटी) की स्थापना महाराष्ट्र में मंबई के पास ट्रांबे में की, बाद में एईईटी का नाम बदलकर भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र रख दिया गया।
भाभा अनुसंधान केन्द्र भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के अन्तर्गत नाभिकिय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी एवं अन्य संबन्धित क्षेत्रों का बहु-विषयी नाभीकीय अनुसंधान केन्द्र है।
भारत का परमाणु कार्यक्रम डॉ होमी जहांगीर भाभा के नेतृत्व में शुरू हुआ। 3 जनवरी सन् 1954 को परमाणु उर्जा आयोग के द्वारा परमाणु ऊर्जा संस्थान (एईईटी) के नाम से शुरू हुआ और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 20 जनवरी सन् 1957 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसके बाद परमाणु ऊर्जा संस्थान का नाम बदलकर डॉ. भाभा की आकस्मिक मृत्यु के बाद 12 जनवरी सन् 1967 को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र कर दिया गया।
डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी
उन्होंने कुछ वैज्ञानिकों की सहायता से भारत में नाभिकीय विज्ञान में अनुसंधान का कार्यक्रम प्रारंभ किया। डॉ. भाभा ने नाभिकीय ऊर्जा की असीम क्षमता और विद्युत उत्पादन में सफल प्रयोग की संभावना को पहचाना। डॉ. भाभा द्वारा भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रति अपनाया गया सही मार्ग विश्व के बेहतरीन स्तरों में से एक है। परमाणु ऊर्जा विभाग के सदस्यों और सारे देश के लोग इस महान् वैज्ञानिक को नमन करते हैं। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र एक बहुमुखी संस्था है।
परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्र्तगत 5 अनुसंधान केंद्र आते हैं -
भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र - मुंबई, महाराष्ट्र
इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केंद्र - कलपक्कम, तमिलनाडु
उन्नत तकनीकी केंद्र- इंदौर, मध्य प्रदेश
वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन केन्द्र, कोलकाता
परमाणु पदार्थ अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय - हैदराबाद
परमाणु ऊर्जा विभाग इन सात राष्ट्रीय स्वायत्त संस्थानों को भी आर्थिक सहायता देता है
टाटा फंडामेंटल अनुसंधान संस्थान - मुम्बई
टाटा स्मारक केंद्र - मुंबई
साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान - कोलकाता
भौतिकी संस्थान - भुवनेश्वर
हरिश्चंद्र अनुसंधान संस्थान - इलाहाबाद
गणितीय विज्ञान संस्थान - चेन्नई
प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान – अहमदाबाद
Published on:
09 Aug 2017 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
