राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 2,790 नए केस दर्ज किए गए हैं
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। देश के दो महानगरों दिल्ली और मुंबई की बात करें तो हालात काफी चौंकाने वाले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 2,790 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 9 लोगों की इस घातक बीमारी से मौत हो गई है।
दिल्ली एक नजर—
कुल रिकवरी: 6,43,686
कुल सक्रिय केस: 10,498
कुल मौत: 11,036
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 8,646 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 5,031 लोग अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को लौट गए हैं।
मुंबई एक नजर—
कुलस केस: 4,23,360
कुल रिकवरी: 3,55,691
कुल सक्रिय केस: 55,005
कुल मौत: 11,704
वहीं, दिल्ली में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शम चार बजे अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।