2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का खौफ: CM अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, बड़े कदम की तैयारी!

दिल्ली में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपातकालीन बैठक बुलाई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Apr 2021, 4:42 PM IST

untitled_4.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार बढ़ते कोरोना के केसों और उनकी रोकथाम को लेकर अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल में भर्ती

बेकाबू कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, सख्त कदम उठाने के निर्देश

आपको बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत तमाम राज्यों में कोरोना वायरस के केसों में उछाल देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि महाराष्ट्र समेत कई राज्य तो लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में हुई कोरोना मरीजों की बढ़ोतरी ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। वहीं, आज यानी एक अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।