3- एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सऐप पर भेज सकेंगे पेंशन स्लिप :- अब केंद्रीय कर्मचारी व पेंशनभोगी पेंशन स्लिप इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेज सकेंगे। सरकार ने कहा है कि अब पेंशन स्लिप के लिए बैंकों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों को कहा है कि वे पेंशनरों की पेंशन स्लिप उनके ईमेल, व्हाट्सऐप और एसएमएस के जरिए भेज सकते हैं। बैंक इसके लिए पेंशनर्स के रजिस्टपर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेरमाल करें। यह नया नियम 1 जुलाई से लागू हो चुका है।