वही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि आज का दिन काफी दुखद है। जज लोया की मौत से पर्दा उठने का इंतजार पूरे देश को था। यह मामला बेहद ही गंभीर था। क्योंकि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सुनवाई वो खुद कर रहे थे जिसमें अमित शाह का नाम था। कांग्रेस ने कहा कि जज लोया की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई सवाल अनसुलझे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जज लोया की मौत का मुद्दा उठाने वालों की मौत हो गई। परिवार को बताए बिना लोया का पोस्टमार्टम किया गया। जज की सुरक्षा हटा दी गई । लोया की मौत पर अबतक कोई जांच नहीं हुई। कांग्रेस ने जज लोया मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की । सूरजेवाला ने कहा कि जज लोया के परिवार ने बताया था कि लोया के शव खून से सने हुए थे। उस पर दबाव बनाया जा रहा था। सुरजेवाला ने कहा कि जज लोया की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक नहीं था। क्योंकि ईसीजी रिपोर्ट में हृदयाघात का कोई सबूत नहीं मिला। सूरजेवाला ने कहा कि जज लोया का बंबई से नागपुर जाने का कोई प्रमाण नहीं है। जस्टिस लोया को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत और फ्लैट देने की पेशकश की गई थी। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कोर्ट के फैसले का इस्तेमाल कर रही है।